अरदा स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया, शिक्षकों ने बच्चों का किया स्वागत

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा में प्रवेशोत्सव मनाया गया।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष व मुख्यअतिथ्यों द्वारा सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाया और माला पहनाकर मुंह मीठा किया। गणवेश, पुस्तक प्रदान कर स्वागत प्रवेश कराया गया। शाला समिति अध्यक्ष सजन सिंह ने “स्कुल आ पढ़े बर जिनगी ला गढ़े बर” के वाक्यों से सम्बोधित करते हुये छात्रों को नियमित विद्यालय आने और शिक्षकों को नियमित रूप से पढ़ाने व शिक्षा में गुणवत्ता लाने की बात कही। प्राचार्य डी. लाल ने बच्चों को नियमित आने की अपील किए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा में 9 वीं कक्षा में 102 नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं को प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सजन सिंह, सदस्य डां. घुरवादास महंत, सरपंच श्रवण कुमार तंवर व पालकगण व स्कूल स्टाफ प्राचार्य डी. लाल, व्याख्याता व्ही.वी तिर्की, एम.एस कंवर, श्रीमती के. खुराना, के.एस कंवर (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी), पी.एल राजवाड़े (स्काउट गाइड प्रभारी), आर.पी साहु, एस. सिंह, एम. श्रीवास्तव, के.एल किण्डों, डी.आर खुंटे, एम. नायर, प्रकाशदास पडवार, प्रवीण सिंह राजपूत (व्यायाम अनुदेशक), एस.के साहु, राजेश जांगड़े, आर.के यादव, सरिता महंत, अमृतलाल, अमरदास महंत आदि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...