आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व : कलेक्टर संजीव झा

Date:

Share post:

ईद उल जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

कोरबा -: ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में 29 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व आपसी भाईचारे व धार्मिक सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर संजीव झा ने मुस्लिम जमात के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ ईद-उल-जुहा पर्व को मनाएं। कलेक्टर संजीव झा ने  पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए भी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए हैं। मस्जिदों व ईदगाहों जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
कलेक्टर झा ने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचना चाहिए। ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सके।
बैठक में उपस्थित मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व मनाने के लिए उनकी ओर से तैयारी कर ली गई है। ईद-उल-जुहा पर्व में सुबह जमात के लोग ईदगाह व मस्जिदों में जाकर नमाज अता करते हैं। जिले के शहरी, उपनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 6 से 9 बजे तक नमाज अता कर लिया जाएगा। इसके पश्चात परंपरा अनुसार अपने-अपने घरों में कुर्बानी का पर्व मनाएंगे। ईद-उल-जुहा पर्व के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस रैली और सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शांति समिति की बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, विजेंद्र पाटले, एडीश्नल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीएम सीमा पात्रे, सिटी मजिस्ट्रेट रूचि शार्दुल, मुस्लिम समाज के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा राजनीतिक दल व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...