एनपीएस अथवा ओपीएस चयन के संबंध में कार्यशाला का आयोजन 22 फरवरी को

Date:

Share post:

कार्यशाला में सभी डीडीओ एवं लिपिक रहेंगे मौजूद

कोरबा -: शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम और पुरानी पेंशन स्कीम चयन के लिए सहमति पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारी- कर्मचारियों को ओपीएस या एनपीएस चयन के संबंध में 24 फरवरी तक शपथ पत्र देना होगा। इस संबंध में सभी आहरण संवितरण अधिकारियों तथा संबंधित लिपिको हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने बाबत् एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में 22 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर संजीव झा ने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने लिपिको सहित उक्त निर्धारित कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।                                                                                                      

       जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह राज ने बताया कि 01 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों/नाॅमिनी (मृत्यु के प्रकरणों में) के लिए ओपीएस लागू होने के कारण एनपीएस अथवा ओपीएस में रहने के लिए विकल्प चयन अनिवार्य है। विकल्प नोटराइज्ड स्टाम्प एवं सहमति पत्र डीडीओ के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अनिवार्यतः कार्मिक संपदा साॅफ्टवेयर में अपलोड किया जाना है। विकल्प का प्रारूप एवं सहमति पत्र कार्मिक संपदा के वेबसाइट में उपलब्ध है। एनपीएस और ओपीएस चयन के इस कार्य को 24 फरवरी 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश सभी डीडीओ को दिए गए हैं। इस हेतु सभी डीडीओ को यह कार्य नियत तिथि के पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...