कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Date:

Share post:

कोरबा -: कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा ग्राम पाली के तालाब में कुसमुंडा खदान से पानी की आपूर्ति कर एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है। इस प्रयास से ग्राम पाली सहित आसपास के क्षेत्र में जल उपलब्धता में सुधार हुआ है, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

इस कार्य को सफल बनाने में कुसमुंडा क्षेत्र की माइनिंग तथा ई एंड एम टीम ने लगातार 48 घंटे तक अथक परिश्रम करते हुए समन्वित रूप से कार्य किया। खनन कार्यों के साथ-साथ इतने कम समय में इस व्यवस्था को स्थापित करना टीम की प्रतिबद्धता, कुशल समन्वय और कार्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस कार्य के लिए आवश्यक होज पाइप की व्यवस्था सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा अत्यंत तत्परता के साथ की गई। विभाग ने मात्र दो दिनों के भीतर एनसीएल, सिंगरौली से आवश्यक सामग्री मंगवाकर उपलब्ध कराई, जिसके कारण इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना संभव हो सका।

इस पूरे कार्य में वरीय खनन प्रबंधक श्री समयलाल ने विशेष भूमिका निभाई और बिना विश्राम किए लगातार प्रयास करते हुए कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया।

कुसमुंडा प्रबंधन ने कहा कि कंपनी खनन कार्यों के साथ-साथ आसपास के गाँवों के सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए भी प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी क्षेत्र के ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर किए जाते रहेंगे।

कुसमुंडा क्षेत्र की इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे जल संकट की स्थिति में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...