कोतमा बिल्डिंग हादसे पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

Date:

Share post:

 

अनूपपुर। शनिवार शाम कोतमा नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड के पास अग्रवाल लाज की चार मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। घटनास्थल पर सनसनी फैल गई।

मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री व अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने अनूपपुर कलेक्टर से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली।

मलबा हटाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन जिला प्रशासन व राहत-बचाव टीम रातभर कार्यरत रही। दोनों मंत्री शनिवार रात से रविवार तक मौके पर डटे रहे।

मंत्री दिलीप जायसवाल व दिलीप अहिरवार ने कहा, यह अत्यंत दुखद घटना है। जांच चल रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख, संबल योजना से 4-4 लाख तथा रेडक्रॉस से 1-1 लाख की सहायता दी जाएगी। घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख व रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, अनूपपुर विधायक विसाहु लाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता रामलाल रौतेल, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, आधा वैश्य नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ, राम अवध सिंह, श्रीमती साहिबा पनिका, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सुनील चौरसिया, यशवंत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Related articles

राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय...

पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बनने का महिलाओं ने लिया संकल्प केल्हौरी में अंतर्विभागीय संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अनूपपुर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला...

यातायात पुलिस अनूपपुर चलाएगी यात्री बसों की साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान*

*🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान* ✍️अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब...

बीड़ आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद प्रशासन हरकत में*

अनूपपुर/जैतहरी। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बीड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में मूलभूत सुविधाओं के...