कोरबा:-पसान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेंटरिंग प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)पसान पुलिस ने रेलवे साइडिंग से लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी शैलेष कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04-05 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात तेलियामार स्थित रेलवे साइडिंग (चैनेज नं. 96) के कंस्ट्रक्शन एरिया से अज्ञात चोरों ने लगभग 22 नग लोहे की सेंटरिंग प्लेट पार कर दी हैं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री सिद्धार्थ तिवारी (IPS) के निर्देशानुसार और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पसान, श्री चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया:
दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू साहू (33 वर्ष), निवासी- पसान।
नरेश तिर्की (35 वर्ष), निवासी- तेलियामार।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि चोरी की गई प्लेटों को पेंड्रा स्थित कबाड़ी ताहिर अंसारी के पास बेच दिया था।

बरामदगी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ी ताहिर अंसारी के यार्ड से चोरी की गई सेंटरिंग प्लेटें बरामद कीं। इसके साथ ही आरोपियों के पास से बिक्री की रकम 7,300/- रुपये भी जब्त की गई है।

चोरी की गई सेंटरिंग प्लेटें बरामद


पुलिस टीम की भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे, प्रधान आरक्षक राजेंद्र राय, आरक्षक कमल कैवर्त और आरक्षक विष्णु पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related articles

बाकी मोगरा:-गजरा से सुमेधा रोड पर 15 दिनों से टूटा स्ट्रीट लाइट खंभा, हादसे का इंतजार

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)कोरबा जिले के बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत गजरा से...

राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय...

पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बनने का महिलाओं ने लिया संकल्प केल्हौरी में अंतर्विभागीय संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अनूपपुर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला...

यातायात पुलिस अनूपपुर चलाएगी यात्री बसों की साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान*

*🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान* ✍️अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब...