कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में लगे शिविर में 40 लोगों ने जिंदगी बचाने की रक्तदान,वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश पासवान के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की थी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में लगे शिविर में 40 लोगों ने जिंदगी बचाने की रक्तदान,वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश पासवान के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की थी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

काेरबा प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक सराेकार के तहत आज गुरुवार 27 अप्रैल काे ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन में वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश पासवान के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे उपस्थित हुए। वही प्रेस क्लब परिवार की ओर से अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कमिश्नर श्री पांडे जी ने दीप प्रज्वलन के साथ ही स्वर्गीय रमेश पासवान जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। वही शहर के वरिष्ठ नागरिक डॉ. जयपाल सिंह भी ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ ही कुसमुंडा, बांकीमोंगरा व दर्री क्षेत्र के पत्रकार समेत शहर के आमजन भी उत्साह के साथ रक्तदान करने पहुंचे। सुबह से शाम तक चले शिविर में कुल 40 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने महादान किया। शिविर के समापन के मौके पर क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने क्लब के सदस्यों को रक्तदान शिविर को सफल बनाने पर आभार जताया। आभार प्रदर्शन दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ मनोज शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब का यह आयोजन सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही अपनों के बीच से जा चुके साथी को याद करना एक अच्छी परंपरा है। कार्यक्रम के लिए अहम योगदान देने वाले प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने बिलासा ब्लड बैंक के स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। वही शिविर के दौरान कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सचिव दिनेश राज,कोषाध्यक्ष रजन प्रसाद,उप सचिव धीरज दुबे,कार्यकारिणी सदस्य हरीश तिवारी, रमेश वर्मा, मनोज यादव समेत प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,पूर्व सचिव मनोज ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार विजय खेत्रपाल,श्रवण साहू समेत प्रेस क्लब के सभी सदस्य व उपनगरीय क्षेत्रों के पत्रकार साथी,शहर के गणमान्य नागरिक नागरिक मौजूद रहे।

प्रेस क्लब का आयोजन अत्यंत पुण्य का काम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे ने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर अत्यंत पुण्य का काम है। जरूरत के समय यदि मरीज को रक्त की सहज उपलब्धता हो तो मरीज की जान बच सकती है। साथ ही कहा कि जिस तरह से प्रेस क्लब के सदस्यों में रक्तदान शिविर को लेकर उत्साह है इससे समझा जा सकता है कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं I वही उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक समाज एवं संस्थानों को भी इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन बीच-बीच में करते रहना चाहिए ताकि जिले के ब्लड बैंक में ब्लड की भरपूर मात्रा उपलब्ध हो और जरूरतमंद मरीज इसका लाभ ले सके I

इन्होंने किया जिंदगी बचाने महादान
हीरा राठौर,दीपक गुप्ता,संतोष अग्रवाल,राजा मुखर्जी,रणविजय सिंह,शुभम पासवान,विजय दुबे,अविनाश कर्ष,संदीप कुमार केसरवानी,राजेश श्रीवास्तव,प्रशांत श्रीवास्तव,गुलशन बैरागी,तनुराज अग्रवाल,मनोज यादव,अनूप कुमार पासवान,जितेंद्र,नागेंद्र कुमार श्रीवास,शशि अग्रवाल,राजेश कुमार,इरफान खान,अविनाश प्रसाद,नीलम दास,बलराम साहू,महेंद्र सिंह,अमरिक सिंह,मनोज कुमार रजक, श्री रमेश वर्मा,ओमप्रकाश गवेल,अंकित वर्मा,मुरितराम,आशीष कुमार,मनोज शर्मा,आशीष श्रीवास,अतुल श्रीवास,योगेंद्र लहरे,अब्दुल असलम,सिद्धार्थ श्रीवास,अरविंद राठौर,दिनेश राज।

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...