कोरबा में 79 लाख रुपये के ब्याज घोटाले का पर्दाफाश, बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

Date:

Share post:

नगर निगम कोरबा के बैंक खाते में जमा की जाने वाली राशि में करोड़ों के हेरफेर के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एक्सिस बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अरुण मिश्रा और उनके सहयोगी प्रियांशु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घोटाला वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान किया गया था।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली से प्राप्त नगद राशि को सीएमएस के माध्यम से पॉवर हाउस रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा में उसी दिन जमा किया जाना चाहिए था, ताकि ब्याज की गणना तुरंत शुरू हो सके। लेकिन आरोपियों ने नगदी को समय पर जमा न कर कभी 15 दिन बाद तो कभी महीनों बाद जमा किया, जिससे ब्याज में भारी कमी आई।

 

जांच में सामने आया कि 2022-23 में ब्याज की राशि में 49,52,840 रुपये का अंतर था, जबकि 2023-24 में यह अंतर 29,47,939 रुपये का रहा। इस तरह कुल 79,00,779 रुपये का नुकसान नगर निगम को हुआ।

 

निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इस गड़बड़ी का खुलासा किया, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। अंततः दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...