ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

Date:

Share post:

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
. 🌷भावभरा आमंत्रण 🌷
आत्मीय भाई-बहनों, प्रज्ञा परिजनों आप सभी को विदित है कि वर्तमान में राष्ट्र एवं विश्व में युद्ध इत्यादि संकटों के बादल छाए हुए हैं। असुरता चरम पर है, सारा विश्व विनाश- युद्ध के मार्ग पर बढ़ रहा है अतः विनाश को रोकने हेतु एवं सृजन, शांति, सौहार्द की वृध्दि हो,विश्व मानवता का कल्याण हो इस हेतू अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पूरे विश्व स्तर पर उपासना-साधना तथा यज्ञ- अनुष्ठान को समाधान के रूप में बताया गया है ।
इसी तारतम्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा-बलबहरा(सिवनी) के प्रज्ञा परिजनों,भाई-बहनों द्वारा “चालीस दिवसीय अनुष्ठान साधना” का विशेष अभियान चलाकर अनुष्ठान साधना पूर्ण किया गया है।जिसकी पूर्णाहुति तथा यज्ञीय ऊर्जा का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में “पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ” का कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें आप सभी जिले के समस्त प्रज्ञा परिजनों, धर्मप्रेमी माताओं-बहनों, भाइयों सपरिवार पधार कर अपनी आहुति विश्व कल्याण हेतु समर्पित करने का सादर अनुरोध एवं प्रार्थनीय है।
🌸कार्यक्रम विवरण🌸
(1). प्रथम-दिवस
दिनांक-01/04/2026
दिन-बुधवार,
प्रातः सायं4.30 से मंगल कलश शोभायात्रा
सायं6.30 बजे से 8.00 बजे तक-मंगल देव कलश आरती एवं संगीत प्रवचन व युग ऋषि का संदेश…
(2). द्वितीय-दिवस
दिनांक-02/04/2026 दिन-गुरुवार
प्रातः 9.00 बजे से
अपराह्न 11.30 बजे तक-देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ।(सभी संस्कार निशुल्क संपन्न होंगे।)
सायं 5:00 बजे से प्रज्ञा प्रवचन एवं संगीत के माध्यम युगऋषि का संदेश तथा विराट दीपमहायज्ञ…
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
. 🌸निवेदक🌸
अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा-बलबहरा(सिवनी)
जिला -अनूपपुर (मध्यप्रदेश)

Related articles

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...