ग्राम सेन्दुरस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजिम जयंती समारोह रथ यात्रा, डीजे बाजा, प्रसाद वितरण में उमड़ी सैकड़ों की भीड़

Date:

Share post:

सक्ति।

दिनांक 07/01/2026 को ग्राम सेन्दुरस (परिक्षेत्र) में साहू समाज द्वारा राजिम जयंती समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक रथ सजाकर डीजे बाजे के साथ पूरे गांव में भव्य भ्रमण किया गया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय एवं उत्सवमय वातावरण में सराबोर हो गया।

रथ यात्रा के दौरान राजिम माता के जयकारे और डीजे की धुनों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर रथ का स्वागत किया। इसके पश्चात प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की।

oplus_1024

समारोह में परिक्षेत्र अध्यक्ष देवनारायण साहू, परिक्षेत्र सचिव हलधर साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही वरिष्ठ साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्यजन साधुराम साहू, हरिराम साहू, मालिकराम साहू, गुहाराम साहू, छेदीलाल साहू, जगदीश साहू, दशरथ साहू, पूर्व अध्यक्ष साहू समाज ठाकुरराम साहू, पुरुषोत्तम साहू, प्रीतम साहू, घनश्याम साहू, आशाराम साहू, रुद्रेश साहू, सुरेंद्र साहू, टीकाराम साहू, गौरीशंकर साहू, उमाशंकर साहू, दूजेलाल साहू, देवेंद्र साहू, खगेश्वर साहू, अमृतलाल साहू, भागवत साहू, सत्यनारायण साहू, जवाहरलाल साहू, मनमोहन साहू, जोहिलाल साहू, चंद्रकुमार साहू, जितेश साहू, हेमलाल साहू, भानुराम साहू सहित अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

oplus_1024

पूरे आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राजिम माता के आदर्शों को अपनाने, समाज में एकता बनाए रखने एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बाहर से पधारे समस्त स्वजातीय बंधुओं का साहू समाज सेन्दुरस एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में साहू समाज सेन्दुरस के सभी सदस्यों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

विनीत : समस्त ग्रामवासी साहू समाज सेन्दुरस

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...