
(छ.ग.)आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 क्रा के प्रांता संयोजक देवेंद्र पटेल एवं चंद्रशेखर पांडे के दिशा निर्देश नियम के तहत संभाग बिलासपुर में प्रांताध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 5 जिलाअध्यक्ष ने दावेदारी की थी जिसमें कविता यादव को 1वोट अनुपा कार्यकर्ता को 1वोट मिली ,भारती मिश्रा को 1वोट मिली,सुमन यादव को 4बोट एवं 11 बोट से बहुतमत से विजयी हुई रायगढ़ से अनिता नायक को नया प्रांताध्यक्ष के रूप में चुना गया। एवं सक्ति जांगीर चांपा जिलाध्यक्ष प्रभारी चेता बंजारे एवं जिला कोषाध्यक्ष निता रात्रे ,एवं सहायिका देंवकी कंवर मिलकर नया प्रांताध्यक्ष को गुलाल लगाकर फूलमाला से हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दिया उनके उजवल भविष्य की कामना किया। पूर्व प्रांताध्यक्ष प्रेमा ठाकुर ने भी शुभकामनाएं बधाई दिया संगठन की मजबूती की प्रेणा दिया।

इस कार्यक्रम संघ की बैठक में लगभग 800 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी जिलाध्यक्ष के बहुमत से पारित किया गया।

प्रांत संयोजक देवेंद्र पटेल ने कहा कि अनीता नायक के नेतृत्व में संघ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों और अधिकारों के लिए और मजबूती से काम करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की।

नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष अनीता नायक ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार व्यक्त सभी जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ का अभार अभार ब्यक्त किया प्रेसवार्ता में बोली मेरी पहला लक्ष्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना और आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाना होगा।हमारे हक अधिकार को सरकार से लेकर रहेगें एवं सभा के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और शासन से लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया। प्रांताध्यक्ष का चुनाव में जिलाअध्यक्ष ही बोट डाल सकते हैं कायदा कानून के तहत बाकी कोई भी जिला के सदस्य कार्यकर्ता बोट नहीं डाल सकते अपने जिला अध्यक्ष की विचारधारा को समर्थन ही कर सकते हैं, और 800कार्यकर्ता के बीच प्रांताध्यक्ष संयोजक देवेंद्र पटेल ने कहा सभी जिला अध्यक्ष आपस में बैठकर निर्णय ले लो किसे प्रांताध्यक्ष बनाना है चुन लेना फिर घोषणा करेंगे सभी जिलाअध्यक्ष आपस में बैठकर निर्णय लेकर 11 जिलाअध्यक्ष की बहुत मत से अनिता नायक को चुना फिर सभी कार्यकर्ताओं के सामने घोषणा किया, जशपुर की कार्यकर्ता विरोध किया अनिता नायक प्रांताध्यक्ष की बहुत मिली तो , कार्यकर्ता उलंघन नहीं कर सकते, जिसके चलते प्रांतासयोजक, देवेंद्र पटेल, चंद्रशेखर पांडे सरंक्षक फिर । से चुनाव नहीं करा सकते, कियोकी 2अगस्त को बृहस्पतिवार बजार श्रमिक शैड में यही लोग बैठक बुलाई गयी और प्रांताध्यक्ष चुनाव का नियम कानून भी बनाए उसी के अधार पर चुनाव हुआ है, फिर से चुनाव हुआ तो नियम का उलंघन माना जायेगा अगर, नियम का उलंघन होगा तो उचित कार्रवाई होगा प्रशासन की ओर से सभी नया प्रांताध्यक्ष अनिता नायक की समर्थन करें।


