छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद : नए कार्यालय का जल्द होगा शुभारंभ….संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया निरीक्षण

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां नवा रायपुर स्थित सेक्टर 27 में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के नये कार्यालय भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परिषद का नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सज-धज कर तैयार है, जल्द ही नये कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष एवं विभागीय मंत्री उपाध्यक्ष है। छत्तीसगढ़ विविध विधाओं को आगे बढ़ाने एवं एक छत के नीचे सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से अकादमियों, आयोग और शोधपीठों तथा फिल्म विकास निगम को समन्वय कर छत्तीसगढ़ी परिषद का गठन किया गया है, परिषद के अंतर्गत 6 शाखाएं हैं, जिसमें अलग-अलग विधाओं के विषय-विशेषज्ञों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के रूप में मनोनित किया गया है। इन विषय विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर कार्यशाला और कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ संस्कृति को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने इस मौके पर बताया कि प्रदेश के कलाकारों और विभागीय कार्यों की सहजता एवं सरलता को बनाने हेतु परिषद के नवनिर्मित कार्यालय को सर्वसुविधा युक्त बनाया जा रहा है। आगामी माह में इस नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...