जयसिंह अग्रवाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्ग समिति के प्रभारी रहेंगे।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन व प्रशासनिक ) मलकीत सिंह गैदू ने यात्रा मार्ग समिति का गठन किया है। जिलेवार यात्रा की तारीख तय होने के बाद इसे सफल बनाने अब गठित समिति में हर जिले में प्रभारी व दो पर्यवेक्षकों के अलावा सदस्य बनाए गए हैं। खरसिया से कोरबा और कोरबा से कटघोरा के लिए पूर्व मंत्री व भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह खरसिया से कोरबा और कोरबा से कटघोरा के लिए सांसद ज्योत्सना महंत, महापौर राजकिशोर प्रसाद के अलावा विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस विधायक और नगर पालिका के अध्यक्षों व पूर्व अध्यक्षों को सदस्य नियुक्त किए गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्ग समिति के सदस्यों में विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नगर पालिका अध्यक्ष दीपका संतोषी दीवान, पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा, छुरीकला अध्यक्ष नीलम देवांगन, कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष हरीश परसाई समेत अन्य सदस्य होंगे। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिले में 11 फरवरी को प्रवेश करेगी। इस यात्रा को सफल बनाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा स्तर पर बैठकें भी आयोजित की गई।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...