जांजगीर चांपा में हिट-एंड-रन:- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर

Date:

Share post:

जांजगीर चांपा (ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट)-: जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जगमहंत बूढ़ेना के बीच में रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी हैं। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, पामगढ़ विकासखंड के ग्राम जेवरा का रहने वाला युवक विनय सागर अपने परिजनों के साथ नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौराभाटा में रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिजनों का कहना है कि बाइक में पेट्रोल डालने की बात कहते हुए निकला था। वही राहगीर ने देखा कि एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मारी और मौके से जांजगीर की ओर फरार हो गया है।

सड़क दुर्घटना की सूचना डायल 112 की टीम को मिली तो मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया हैं।

वही सड़क के किनारे लगे दुकानों की सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की गई तो एक सोल्ड सफेद रंग की मारुति कार जाते नजर आई है जिसे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ दिख रहा है गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं है सोल्ड गाड़ी बताई जा रही है।

नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी कैमरे के आधार पर वाहन की पहचान में पुलिस लगी हुई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

  माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल कोरबा -: सुशासन तिहार 2026...

कार्यालयों के चक्कर नहीं, अब गांव में ही समस्याओं का निराकरण – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री साव के आतिथ्य में डोंगा नाला में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 159 करोड़ से अधिक राशि...

स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने

अनुपपुर स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने कहावत तो आप सभी...