जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने किया ध्वजारोहण

Date:

Share post:

  • हमारा संयुक्त सामर्थ्य एवं योजनाबद्ध प्रयास मध्यप्रदेश की शक्ति और पूंजी- प्रभारी मंत्रीअनूपपुर को विकसित जिला बनाने हेतु संकल्पना और योजना के साथ हम बढ़ रहे आगे-प्रभारी मंत्री

    अनूपपुर जिले को क्षमताएं, आकांक्षाएं, अवसर और चुनौतियां ही बनाती है विशेष-प्रभारी मंत्री

    उमंग, उत्साह और उल्लास से मनाया गया अनूपपुर में स्वतंत्रता दिवस

    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने किया ध्वजारोहण

    अनूपपुर 15 अगस्त 2025/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारा संयुक्त सामर्थ्य एवं योजनाबद्ध प्रयास मध्यप्रदेश की शक्ति और पूंजी है।
    अनूपपुर को विकसित जिला बनाने हेतु संकल्पना और योजना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित मध्य प्रदेश का लक्ष्य साकार करने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’’ के विजन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘‘आत्मनिर्भर और विकसित मध्य प्रदेश’’ का जो रोड मैप बनाया है, उससे निश्चित ही प्रदेश प्रगति के नए अध्याय लिखेगा। प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार आज जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित मध्य प्रदेश का लक्ष्य साकार करने के लिए विकसित जिले की संकल्पना और योजना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे जिले की अपनी क्षमताएं, आकांक्षाएं, अवसर और चुनौतियां हैं, जो अनूपपुर जिले को विशेष बनाती है। उन्होंने कहा कि हम अनूपपुर जिले को समृद्ध, संपन्न एवं वैभवशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अनूपपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह एवं सहायता योजना, लाडली बहना योजना एवं उसके उद्देश्य, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, अनूपपुर जिले में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, जिले के गरीब परिवारों को शासन की खाद्यान्न पात्रता पर्ची, सिंचाई सुविधा, रोजगार मेला, जल गंगा संवर्धन अभियान के उत्कृष्ट कार्य, सिकल सेल एनीमिया से सुरक्षा एवं बचाव, जिले में नर्मदा परिक्रमा पथ विकास कार्यक्रम सहित अनूपपुर जिले में सुशासन एवं कागज रहित कार्यालय संचालन व्यवस्था के अंतर्गत ई-ऑफिस प्रणाली का जिले के समस्त कार्यालय में संचालन, शासकीय कर्मियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु ई-अटेंडेंस व्यवस्था का नवाचार सहित अन्य विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी देते हुए अनूपपुर जिला प्रशासन की सराहना की।

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का हितलाभ डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके लिए नवीन आधार कार्ड निर्माण एवं अपडेशन हेतु जिले के कलेक्टर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में विशेष कैंप लगाया जाकर कैंप स्थल पर नवीन आधार कार्ड निर्माण एवं अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने का मार्ग जिलों से ही गुजरता है। इसके लिए संकल्प लेकर हमारा जिला विकसित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की आधारशिला बनेगा।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...