जैतहरी, भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने महिलाओं ने सम्हाला मोर्चा, जड़ से समाप्त करने का लिया संकल्प। 12 जून को जिला मुख्यालय अनूपपुर में जगी प्रदर्शन को सफल बनाने महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा मे भाग लेंगे

Date:

Share post:

जैतहरी,
भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने महिलाओं ने सम्हाला मोर्चा, जड़ से समाप्त करने का लिया संकल्प।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने ब्रांच चोरभठी में एडहाक कमेटी का गठन किया। महिलाओं का आरोप है कि जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी में मनरेगा के काम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। उनका कहना है कि बड़े नेताओं के संरक्षण में ग्राम पंचायत चोरभठी के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं जहां मनरेगा में काम करने के बाद वर्षों से मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलती है एवं पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित किया जा रहा है एवं अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जा रहा है। जिसके विरुद्ध जनता लगातार शिकायत कर रही है परन्तु बड़े नेताओं के संरक्षण के कारण उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। महिलाओं का आरोप है कि सामुदायिक भवन, कूड़ा घर, मुक्ति धाम का निर्माण कार्य अधूरा है लेकिन सम्पूर्ण राशि निकालकर ख़यानत कर लिया गया है, मनरेगा के काम में ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन का अंधाधुंध प्रयोग कर कार्य करवाया जाता है जिससे लोगों को काम नहीं मिलता जिसके कारण रोजी-रोटी के तालाश में मजदूरों को पलायन करना पड़ता है। महिला समिति ने रामबाई राठौर के संघर्ष का प्रसंशा करते हुए कहा कि प्रशासन रामबाई राठौर को अकेले न समझे बल्कि रामबाई राठौर के साथ पंचायत चोरभठी के हर न्याय और अमन पसंद नागरिक साथ खड़ी है। महिलाओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि समय रहते प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार पर जांच कर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने में कोताही करती है तो हम महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी।
एडवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष कामरेड नीना शर्मा, एवं जिला अध्यक्ष कामरेड पार्वती राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि बेरोज़गारी, मंहगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी हैं महिलाओं का उत्पीड़न एवं ब्लातकार की घटना बढ़ी है जिसके खिलाफ 12 जून को जिला मुख्यालय अनूपपुर में जगी प्रदर्शन को सफल बनाने महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा

ले। तत्पश्चात एडहाक कमेटी का गठन किया गया जिसमें श्याम बाई को संयोजक एवं रामबाई राठौर, गीता बाई राठौर को सहसंयोजक सर्वसम्मति से बनाया गया है।

Related articles

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

  माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल कोरबा -: सुशासन तिहार 2026...

कार्यालयों के चक्कर नहीं, अब गांव में ही समस्याओं का निराकरण – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री साव के आतिथ्य में डोंगा नाला में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 159 करोड़ से अधिक राशि...

स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने

अनुपपुर स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने कहावत तो आप सभी...