पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी… घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची यातायात पुलिस*

Date:

Share post:

💥*पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी… घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची यातायात पुलिस*

🚦*दुर्घटना संभावित स्थलों के निरीक्षण पर निकली टीम ने 15 से अधिक घायलों को पहुंचाई तत्काल सहायता*

✍️अनूपपुर, 31 मई 2026।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब (IPS)* के निर्देश पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की टीम निरीक्षण पर निकली हुई थी। इसी दौरान करणपठार क्षेत्र के *लीलाटोला के समीप पिपरतला बुढ़ार से दुधमनिया जा रही* एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें *15 से अधिक* लोग घायल हो गए।

👉घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षण कर रही *यातायात टीम तत्काल मौके पर पहुंची* और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा *तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।*

👉दुर्घटना में एक व्यक्ति का हाथ कट जाने तथा एक अन्य व्यक्ति के जबड़े में गंभीर चोट आने की जानकारी प्राप्त हुई है। अन्य घायलों को भी आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। यातायात पुलिस की त्वरित सहायता के चलते सभी *घायलों को समय पर उपचार मिल सका।* राहत एवं बचाव कार्य के दौरान यातायात पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखा तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से *घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका* निभाई।

📢यातायात पुलिस द्वारा *आमजन से अपील* की गई है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

🚨*”कृपया सड़क दुर्घटना को देखकर मुंह ना मोड़ें, घायलों की सहायता करें और एक जिम्मेदार नागरिक और राहबीर बने”*

*📍 यातायात पुलिस अनूपपुर*

Related articles

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर।

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर। मोजर बेयर...

कोरबा :- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का विस्तार, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

कोरबा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला एवं ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण...

अनूपपुर, जिला अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अनूपपुर, जिला अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । सीटू से सम्बद्ध यूनियन जिला अनूपपुर में...

ढाबा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।..

शुभ संकेत/रायपुर:-रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...