तुलसी महाविद्यालय में इको-फ्रेंडली मिट्टी के गणेश बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

Date:

Share post:

तुलसी महाविद्यालय में इको-फ्रेंडली मिट्टी के गणेश बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

 

अनूपपुर 25 अगस्त 2025/ म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा संचालित माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं परंपराओं के संरक्षण की दिशा में प्रदेश सहित जिले में विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में इको-फ्रेंडली मिट्टी के गणेश बनाने के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन आज शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि मिट्टी के गणेश जी बनाते समय उसमे एक बीज का भी रोपण करें व प्रयास करें कि उसे एक गमले में या घर मे विसर्जन कुंड बनाकर विसर्जित करें तो वह बीज प्रस्फ़ुटित होकर पौधे का आकार लेगा व प्रथम पूज्य भगवान गणेश उस पौधे के रूप में घर मे सदैव विराजित रहेंगें।

 

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में श्री रामकृष्ण, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, प्रशिक्षक श्री दिनेश, शा. तुलसी महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री नीरज श्रीवास्तव, श्री विनोद कोल, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी व तुलसी महाविद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

समा.क्र./129

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...