शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी विकास झा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा एवं विकास झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ ने समस्त क्षेत्रवासियों, नगरवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में धन-धान्य, आरोग्य और उन्नति का वास हो।
वहीं लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की समृद्धि की मंगलकामना की।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से दोनों पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।
आप सभी का जीवन खुशियों के दीपों से जगमगाता रहे।
🪔 दीपावली एवं छठ महापर्व की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔
श्रीमती सोनी विकास झा
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
विकास झा
पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो छत्तीसगढ़



