दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान’’ हर्री, बर्री, सेंदुरी, मौहरी ग्रामों में भ्रमण कर पशुपालकों को दी गई नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य की जानकारी

Date:

Share post:

  1. अनूपपुर 6 अक्टूबर 2025/ प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना से अधिक करने और उसके माध्यम से पशुपालक किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प को पूरा करने के लिये प्रदेश में ‘‘दुग्ध समृद्धि सम्पर्क’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग का अमला गांवों में घर-घर जाकर पशुपालकों से व्यक्तिशः संपर्क कर रहा है और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दे रहा है। साथ ही पशुपालकों की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। यह अभियान 9 अक्टूबर तक चलेगा।

    अभियान के तहत उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. बी. बी. चौधरी ने शनिवार को हर्री, बर्री, सेंदुरी, मौहरी ग्रामों में भ्रमण कर पशुपालकों के घर पहुंचकर पशुपालन के संबंध में चर्चा की तथा पशुओं की नस्ल सुधार, खासकर सीमन से बछियां ही जन्मे, दुग्ध उत्पादन में और कैसे वृद्धि हो ताकि दुग्ध की पूर्ति सुगमता से हो और पशुपालकों की आमदनी में इजाफा हो, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की नई तकनीक के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों और पशुपालकों से आग्रह किया कि इस अभियान से जुड़कर पशुपालन को बढ़ावा दें और अधिक से अधिक लाभ कमाएं।

    भ्रमण के दौरान पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेश दीक्षित, पशु चिकित्सा शल्यज्ञ एवं तकनीकी अधिकारी डॉ. पूजा मोहबे, श्री रामनिरंजन पोर्ते, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...