देश:-कर लें तैयारी, चार धाम यात्रा की-इस तारीख को खुल रहे हैं गंगोत्री धाम के कपाट

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश:-श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर शनिवार, 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ में 108 गंगोत्री मंदिर समितियों के विद्वान आचार्यों व तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि और समय का ऐलान किया है। श्री 108 गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल व मंदिर समिति सचिव और तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की।

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि इस अवसर पर मां गंगा की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। मां गंगा की उत्सव डोली शुक्रवार, 21 अप्रैल को मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ के मंदिर पहुंचेगी। 22 अप्रैल को भैरो घाटी से मां गंगा की डोली सुबह 9.30 बजे तक गंगोत्री धाम पहुंच जाएगी और 22 अप्रैल को ही दोपहर 12.35 बजे श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने की तारीख तय होने के समय मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, उमेश सेमवाल, मंद्राचल सेमवाल, गिरीश सेमवाल, वसुदेव सेमवाल मौजूद रहे। बता दें कि मां यमुना के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन ही खुलते हैं। यमुना जयंती के अवसर पर कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा होगी।

वहीं, श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। जबकि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि चार धाम से जुड़ी तैयारियों को 15 अप्रैल तक पूरा किए जाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

यात्रा प्रशासन संगठन के सहायक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा से पहले यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...