नाग पंचमी के दिन घर के कमरे में आया कोबरा , घर वाले के साथ पड़ोसियों ने विधि विधान से किया पूजा पाठ, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु

Date:

Share post:

कोरबा -: आज कोरबा जिले के साथ पूरे भारत में नाग पंचमी के अवसर पर मंदिरों में नागों की विशेष पूजा पाठ किया जा रहा हैं आज के दिन नाग देवता के दर्शन के साथ पूजा पाठ का विशेष महत्व है, ऐसा ही जब पोड़ी बाहर में रहने वाले एक परिवार के घर जब एक कमरे में कोबरा (नाग )दिखाई दिया फिर क्या था पूरा मोहल्ला इकट्ठा होना शुरू हो गया साथ ही उसकी आवाज सुन कर घर वाले काप गए जहां लोगों में सांपों के प्रति आस्था हैं वहीं डर भी रहता हैं पर उसकी अलसी पूजा उसके बचाने के कार्य से सफल हो जाता हैं उसके संरक्षण के उद्देश्य से परिवार वालों ने उसकी जानकारी कोरबा जिले के रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर उन्होंने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही फिर जब वहां पहुंचे तो देखा वो कोबरा सांप कमरे के छज्जे में सामानों के बीच बैठा था फिर बड़ी सावधानी से सभी सामान को हटाया गया फिर उसको सफलता पूर्वक रेस्क्यु किया गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया फिर उसे सुरक्षित जंगल छोड़ दिया गया।

पोड़ी बाहर में जैसे ही नाग सांप होने को सूचना पड़ोसियों की मिली लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होना चालू हो गए फिर रेस्क्यु के पश्चात् परिवार के साथ मोहल्ले वालों ने नाग देवता के शुभ दिन दर्शन होने पर पूरी विधि विधान से नाग सांप का नारियल फूल और दीप दिखाकर पूजा पाठ किया गया साथ ही सभी को प्रसाद भी दिया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...