निकाय सभागार में कर्मचारियों एवं जलप्रनिधियों की उपस्थिति में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुआ संपन्न

Date:

Share post:

राजनगर- नगर परिषद डूमरकछार में शासन संचालित नागरिक मूलभूत सुविधाओं को जनसामान्य में सहज उपलब्धता हेतु 07 फरवरी दिन शनिवार को परिषद सभागार में डॉ.सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य के मुख्यातिथ्य, निर्वाचित जन प्रतिनिधियों पार्षदगण चंदा देवी महरा,बिजेंद्र देवांगन,सरिता यादव,रवि सिंह,जीतेन्द्र चौहान, रंजीत वर्मा,राकेश दिवान पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल,विजय सिंह गोंड के आतिथ्य में परिषद पदाधिकारियों जनों के उपस्थिति,निकाय के अधिकारियों,कर्मचारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी,जिसमें नगर में कराए गए विभिन्न जनहितैषी कार्यों अमृत.02 के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा,सड़क,नाली पाथवे,कार्यालय भवन निर्माण,प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राहियों को आवास वितरण, पेयजलापूर्ति हेतु पाईपलाइन विस्तार,आयुष्मान तथा आधार कार्ड,विशुद्ध मतदाता सूची हेतु एसआईआर,विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन, निकाय क्षेत्र के माध्यमिक,हाईस्कूल विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को नगर तथा जिले में उत्तम स्थान प्राप्त किए जाने पर पुरस्कृत किया जाना,जल-गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुएं व बावड़ियों की सफाई एवं जीर्णोद्धार,प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को लाभान्वित कराने,पार्क व मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण कार्यों, निकाय में संचालित हेल्प डेस्क के माध्यम से जनहितैषी कार्यों को नागरिकों तक पहुंचाने सहित एंव विषयों पर चर्चा की गयी,साथ ही निकाय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जन सामान्य को सुविधाएं मुहैया कराने एवं विधानसभा प्रश्न एवं आकस्मिकताओं के तहत शनिवार अवकाश के प्रतिबंध पर चर्चा की गयी, निकाय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में संबोधित किया कि शासन संचालित योजनाओं को निर्वाचित जनप्रतिनिधियो ,निकाय के विभाग प्रमुखों,सभी कर्मचारियों के द्वारा अंत्योदय तक उपलब्ध कराना हम सब का प्रथम लक्ष्य है,और आगामी समय में हम इसे और भी बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करने कर जनहित में पूर्ण करने का पूरा प्रयास रहेगा।

Related articles

परम पूज्य श्री दिगम्बर अखिलेश पुरी महाराज पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी मायापुरी हरिद्वार का हुआ कोरबा आगमन…

कोरबा/शुभ संकेत: भगवान स्वरूप परम पूज्य श्री दिगम्बर अखिलेश पुरी महाराज पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी...

फाइलों की स्पीड 2G, जवाब 5G… न्याय अभी भी ‘लोडिंग’ में!”* रामकली की फाइल: तारीख पे तारीख… और जांच अभी बाकी!

शहडोल भोपाल । शुभ संकेत: मध्यप्रदेश के आधुनिक युग में जहां डिजिटल इंडिया, स्मार्ट गवर्नेंस और त्वरित न्याय...

बाकी मोगरा:-पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के कुशल नेतृत्व में जिले में सुरक्षा व्यवस्था चलाए जा रहा है  ।…..

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के कुशल नेतृत्व में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाए जा...

कुदमुरा में सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम

पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बच्चों ने सर्प एवं वन्य जीवों के महत्व को समझा कोरबा -: कुदमुरा...
error: Content is protected !!