पंचायत उप चुनाव: कोरबा जिले में तीन सरपंच और 12 वार्ड पंचो के रिक्त पदों के लिए होगा चुनाव

Date:

Share post:

कलेक्टर झा ने रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किया नियुक्त

कोरबा -: कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायतो के उप चुनाव अंतर्गत तीन सरपंच और 12 वार्ड पंचो के रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव झा द्वारा पंचायत उप चुनाव के लिए रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है। विकासखण्ड कोरबा के अंतर्गत होने वाले उप चुनाव के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद पंचायत कोरबा रूचि शार्दुल को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार कोरबा मुकेश देवांगन को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत होने वाले उप चुनाव के लिए तहसीलदार पोड़ीउपरोड़ा राहुल पाण्डेय को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सीईओ जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा राधेश्याम मिर्झा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार विकासखण्ड पाली के अंतर्गत उप चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए तहसीलदार पाली सुश्री तारा सिदार को रजिस्ट्रीकरण और सीईओ जनपद पंचायत पाली भूपेंद्र सोनवानी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
     उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव बनर्जी ने बताया कि तीन सरपंच पदों के लिए होने वाले उपचुनाव में विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत तालापारा और विकासखण्ड पोड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत चोटिया और परला शामिल हैं। वार्ड पंचो के लिए पंचायत उप चुनाव विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पंचायत खोड्डल के वार्ड क्र. 03 और 09, ग्राम पंचायत चचिया के वार्ड क्र. 19 एवं ग्राम पंचायत जिल्गा के वार्ड क्र. 05 और 06 के लिए आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरहाडबरी के वार्ड क्र. 03 एवं पटपरा के वार्ड क्रमांक 02 और 04 में रिक्त पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। इसी प्रकार विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत रावा के वार्ड क्र. 01, तानाखार के वार्ड क्रमांक 17, घोसरा के वार्ड क्रमांक 09 और ग्राम पंचायत मेरई के वार्ड क्रमांक 06 में पंच पद के लिए उप चुनाव होगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...