पको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को, हमारे और हमारे परिवार की तरफ से नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। *मजदूर हितों पर मंडराते ख़तरे से लड़ने सीटू के जिला सम्मेलन में बनेंगी रणनीति – इन्द्र पति सिंह।

Date:

Share post:

में  

 

शुभ संकेत अनूपपुर/जैतहरी :सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू ) के आगामी 11 अक्टूबर को तीसरी जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सीटू कार्यालय जमुना कोतमा में बैठक आयोजित की गई ।

बैठक की अध्यक्षता रामू यादवने किया।

बैठक में सीटू नेता एन डी पांडेय, दलबीर केवट, अनिल शर्मा ,जुगुल राठौर, देवेंद्र कुमार निराला, उत्तम तिवारी, शारदा सिंह,अफसाना बेगम, संध्या शुक्ला,आशा राठौर, सुनीता विश्वकर्मा,समीम अख्तर, आजमाते फ़िरदौस आदि सीटू से सम्बद्ध श्रमिक संगठनों के नेतृत्व कारी साथी मौजूद रहे।

बैठक में सीटू जिला समिति अनूपपुर के महासचिव इंद्रपती सिंह ने रिपोर्ट रखते हुए कहा कि मौजूदा समय में मजदूरो के अधिकारो पर कार्पोरेट घरानों के इसारे पर चलने वाली सरकार लगातार हमला कर रही हैं । जिससे श्रमिकों की हालत दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सम्भाग में इकलौता श्रम न्यायालय शहडोल में है जहां फरवरी माह से न्यायाधीस नहीं है जिसके वज़ह से 10-15 साल से प्रकरण का निराकरण नहीं होने के कारण प्रबंधन बेखौफ होकर श्रम कानून की धज्जियां उडा रही है और मजदूर हित कमजोर हो रहा है।

सम्मेलन का मार्गदर्शन के लिए सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी एवं राज्य सचिव किशोरी वर्मा मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विशेष समिति का गठन किया गया है रामू यादव , जुगुल राठौर , अफसाना बेगम, अनिल शर्मा, देवेंद्र कुमार निराला ,राजेन्द्र विश्वकर्मा ,आशा राठौर को सामिल किया गया है एवं जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त आशय की जानकारी महासचिव इंद्रपती सिंह ने देते हुए बताया कि सम्मेलन को लेकर मजदूर वर्ग में खुशी का माहौल है। सम्मेलन जिला मुख्यालय अनूपपुर में धनश्री पैलेस में किया जाएगा और सम्मेलन स्थल का नाम दिवंगत ट्रेड यूनियन नेता कामरेड पीके खण्डई के नाम से संबोधित किया गया है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...