प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान. श्री जीतू पटवारी जी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने एवं प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को खत्म करने हेतु अनुरोध।

Date:

Share post:

अनुपपुर  पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला अनूपपुर (म.प्र.)प् कांग्रेस अध्यक्ष मान. श्री जीतू पटवारी जी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने एवं प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को खत्म करने हेतु अनुरोध।

महोदय,

विषयान्तर्गत आग्रह है कि कल दिनांक 31 अगस्त 2025 को रतलाम प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी पर अज्ञात लोगों द्वारा एकत्रित होकर हिंसक वातावरण निर्मित किया गया एवं उन पर जानलेवा हमला किया गया। महोदय मान. श्री जीतू पटवारी जी पर पूर्व में भी इस तरह के हमले हो चुके हैं परन्तु सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

उक्त संबंध में आपको अवगत कराना चाहते हैं कि प्रदेश नशे का गढ़ बन चुका है नित नये नशे के उद्योगों की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहां से करोड़ों रूपये की सामग्री प्राप्त हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी जी निरंतर नशे के खिलाफ अभियान छेडे हुए हैं उनका प्रयास है कि प्रदेश नशे से मुक्त हो प्रदेश उडता प्रदेश न बन सके इसके लिए वो निरंतर आंदोलन रत है। और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की इसी के चलते उन पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं ताकि वह इस मुद्दे पर चुप हो जायें।

सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है इसमें संदेह इसलिए भी पैदा होता है कि पकड़े जा रहे नशे के कारोबारियों के भाजपा नेताओं के साथ संबंधों का उनकी आरोपियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर निरंतर होता आ रहा है। इससे इन आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से इंकार नहीं किया जा सकता और इसी के चलते आरोपियों के होसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला कराने का दुस्साहस कर पा रहे हैं।

हमारा आपसे आग्रह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी करें साथ ही प्रदेश में फैलते नशे के कारोवार को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की कृपा करें।

 

भवदीय श्याम कुमार गुड्डू

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...