प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने अनूपपुर में पोषण प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Date:

Share post:

प्रभारी मंत्री ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से व्यंजनों के संबंध में ली जानकारी

अनूपपुर 17 सितंबर 2025/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने आज एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी गुणवत्ता एवं प्रस्तुति की सराहना की।

प्रदर्शनी में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं ने प्रभारी मंत्री को पोषण संबंधी व्यंजनों की तैयार प्रक्रिया, सामग्री की गुणवत्ता और स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं के प्रयासों और पोषण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी को सराहा तथा इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम नगर पालिका अनूपपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली तिवारी सहित जनप्रतिनिधि गण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...