बांकीमोंगरा में चक्काजाम टला , रेलवे अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने की बैठक , दिया लिखित आश्वासन

Date:

Share post:

कोरबा -: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 1 पुरेना – मढवाढोडा़ मार्ग 15 नंबर ओवर ब्रिज में जल भराव होने से विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रहे हैं । जहां वार्ड क्रमांक 1 पुरेना के पार्षद प्रतिनिधि व वार्डवासी इसकी लिखित शिकायत कर कटघोरा एसडीएम , बांकीमोंगरा पालिका व थाना बांकीमोंगरा में ज्ञापन सौंपकर समाधान नहीं होने पर 28 जुलाई 2025 को चक्काजाम की चेतावनी दिया गया था । जहां आज पार्षद सहित वार्डवासी चक्काजाम की तैयारी कर ही रहे थे कि रेलवे अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक करने की बात कही , जिसके बाद थाना बांकीमोंगरा में थाना प्रभारी चमन सिन्हा के मौजूदगी में रेलवे अधिकारी व पार्षद जनप्रतिनिधि शिवरतन सिंह कंवर सहित ग्रामीणों के बीच बैठक की गई । जहां रेलवे अधिकारियों व पार्षद प्रतिनिधि सहित अन्य ग्रामीण बैठकर कर समस्या की समाधान कैसे किया जाए इसकी चर्चा किया गया , साथ ही रेलवे अधिकारियों ने थाना प्रभारी की मौजूदगी में लिखित आश्वासन भी दिया ।

किया जाएगा पानी निकासी व फरवरी माह 2026 तक किया जाएगा काम पूर्ण ।

बैठक के दौरान पुरेना – मढ़वाढोडा मार्ग 15 नंबर ओवर ब्रिज में जल भराव से होने वाली विभिन्न समस्या का हल कैसे किया जाए इसकी चर्चा करते हुए व लिखित आश्वासन पत्र देते हुए कहा कि जल भराव कि समस्या के समाधान हेतु पानी निकासी के लिए वर्तमान में एक मोटर पंप मौके पर रहेगा , जिससे आवागमन बाधित न हो । जैसे ही बरसात की पानी ओवर ब्रिज में भरते हैं उसे तत्काल मोटर पंप के माध्यम से बाहर निकाला जाएगा ताकि आवागमन बाधित ना हो । वहीं बरसात के पश्चात 26 फरवरी 2026 तक पानी निकासी के स्थाई समाधान हेतु कंक्रीट ड्रेन एवं शेड निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा । बैठक के दौरान पार्षद प्रतिनिधि शिवरतन सिंह कंवर सहित ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर जल भराव से आवागमन बाधित होता और किसी प्रकार की ओवर ब्रिज के कारण समस्या उत्पन्न होता है तो थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर वार्डवासियों के साथ मुख्य मार्ग में चक्काजाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी रेलवे अधिकारियों कि होगी । जहां रेलवे अधिकारियों ने आयेसा समस्या दोबारा नहीं होने की बात कही ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...