पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के कुशल नेतृत्व में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाए जा रहा है, के तहत बांकी मोगरा थाना क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है
शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-बांकी मोगरा थाना के उप प्रभारी नंदलाल टंडन के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से बांकी मोगरा के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं डायल 112 की गाड़ियों के माध्यम से सघन गश्त की जा रही है।
मुख्य बिंदु:
सक्रिय गश्त: पुलिस की टीम दिन और रात दोनों समय संवेदनशील इलाकों में मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रही है।
त्वरित कार्रवाई: डायल 112 की सक्रियता से किसी भी आपातकालीन सूचना पर पुलिस चंद मिनटों में मौके पर पहुँच रही है।
सुरक्षा का भरोसा: पुलिस की इस सतत निगरानी से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।
उप प्रभारी नंदलाल टंडन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और यह पेट्रोलिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।


