बिलासपुर : कृषि विभाग की टरफा योजना से लाभान्वित हो रहे जिले के किसान

Date:

Share post:

धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर कमा रहे मुनाफा

कम लागत में प्राप्त कर रहे फसलों की अच्छी पैदावार

शुभ संकेत/बिलासपुर:-जिले के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। कृषि विभाग द्वारा संचालित टरफा योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान राशि के माध्यम से बीज मुहैया कराकर उन्हें अन्य फसलों की बुआई के लिए प्रेरित कर रहे है। कम पानी और कम लागत में फसलों की अच्छी पैदावार होने से जिले किसान अच्छी आमदनी कर रहे है।

जिले के विकासखंड तखतपुर के सिलतरा निवासी किसान श्री राजेश यादव के पास 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। वे अपनी भूमि पर धान की फसल लगाया करते थे। श्री यादव ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में धान की फसलों को अत्यधिक पानी की आवश्यकता पड़ती थी। फलस्वरूप धान की पैदावार पर भी असर पड़ता था। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती कृति कला के माध्यम से उन्हें धान के बदले अन्य फसलों जैसे गेहूं, मूंग, मसूर, मक्का की खेती कम लागत और कम पानी में किए जा सकने की जानकारी मिली। कृषि विभाग द्वारा गेहूं बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर और प्रदर्शन हेतु मसूर बीज प्राप्त हुआ। श्री यादव ने गेहूं और मसूर की मिश्रित बोनी की। कम पानी में फसलों की अच्छी पैदावार हुई, जिससे अच्छा लाभ प्राप्त हुआ। श्री यादव ने कृषि विभाग की टरफा योजना के लिए धन्यवाद दिया। उनकी सफलता को देखकर अन्य किसान भी मिश्रित खेती के लिए प्रेरित हो रहे है।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...