बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली से हुआ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शानदार आगाज

Date:

Share post:

संसदीय सचिव श्री उपाध्याय ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ

हरेली तिहार के रंग में साराबोर हुआ बहतराई इंडोर स्टेडियम

शुभ संकेत/बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ के सभी परम्परागत खेलों को राज्य स्तर पर मंच उपलब्ध कराने और युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आज शानदार आगाज हरेली तिहार से हुआ। ससंदीय सचिव विकास उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में हुआ। उपाध्याय ने कृषि यंत्रों एवं गेड़ी की पूजा अर्चना कर गौ-माता को चारा खिलाया।
हरेली तिहार के रंग में इंडोर स्टेडियम सराबोर हो गया। श्री उपाध्याय ने सभी को छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परम्पराओं और खेलों को पूरे भारत में एक अलग पहचान दिलाई है। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, कलेक्टर सौरभ कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
श्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में पारम्परिक खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की गई है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा मात्र राज्य है जहां पारम्परिक खेलों का विश्व स्तर पर प्रचार किया जा रहा है। आधुनिकता के इस समय में जहां शारीरिक खेल पीछे छूट गए है वहां इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इससे लोेगों के स्वास्थ्य में भी सकरात्मक परिवर्तन आया है। विधायक श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है और किसान भाईयों को सम्मान दिलाया। किसान हमारे अन्नदाता है और अन्न से हम है। सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठाकर किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हरेली से होली तक लगातार त्यौहारों का सिलसिला चलता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति को भारत के मानचित्र में अलग पहचान मिली है।
संसदीय सचिव श्री उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने टॉस कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने दिया। गौरतलब है कि एकल एवं दलीय श्रेणी को मिलाकर 16 खेलों में स्पर्धा होगी। खेलों को और रोमांचक बनाने के लिए इस बार कुश्ती और रस्सी कूद को भी शामिल किया गया है।
मुख्य अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों ने भी खेलों में आजमाया हाथ –
ओलम्पिक खेलों के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने खेलों में अपना हाथ आजमाया। उन्होंने रस्सा कस्सी और पिट्ठूल खेल का आनंद लिया।

Related articles

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...