बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ के संस्कृति,सभ्यता और परंपरा से जुड़े हुए खेलों का संगम है छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलो को नई पहचान हैं। जिससे- जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।…

Date:

Share post:

बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलो को नई पहचान एवं मंच देने के उद्देश्य से आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन गिल्ली डंडा एवं बांटी के खेल का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों एवं एक नगर निगम के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागि सम्मिलित हुए।

इस आयोजन के विजयी खिलाडियों को पुरस्कार वितरण करने मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा पहुंचे।उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक छत्तीसगढ़ के संस्कृति,सभ्यता और परंपरा से जुड़े हुए खेलों का संगम है और ऐसे आयोजन से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिला है जो छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का एक सराहनीय प्रयास है।

इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र शास्त्री, सहायक संचालक खेल विभाग ए.एक्का,प्रशिक्षक सुशील मिश्रा,स्कूल शिक्षा विभाग से जिला क्रीडा अधिकारी प्रभात गुप्ते,खेल अधिकारी सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर,उपस्थित रहें।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...