बिलासपुर:-संभागायुक्त श्री भीम सिंह को दी गई विदाई..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर :-संभागायुक्त श्री भीम सिंह को आज आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में संभागायुक्त श्री भीम सिंह को श्रमायुक्त बनाया गया है। विदाई समारोह में कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा श्री भीम सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विदाई समारोह में श्री भीम सिंह ने कहा कि इस अल्प अवधि में संभागायुक्त के रूप में कार्य का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। आप लोगों के साथ कार्य करते हुए मुझे भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इस दौरान सभी स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दी शुभाशीष अनूपपुर 13 मई 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी अनूपपुर 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा...

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...