ब्रेकिंग – बाँकी मोगरा के घुड़देवा में 19 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी…देखे पूरी खबर…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाँकी मोगरा :–(आशीष नाहक की रिपोर्ट)जिला कोरबा के थाना बाँकी मोगरा अंतर्गत घुड़देवा में निवास करने वाले अजीत टंडन की 19 वर्षीय पुत्री ने फंदे पर झूल अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।
जानकारी अनुसार अजित टंडन अपने पूरे परिवार के साथ अपने ग्राम गए हुए थे, जहां से मृतिका ये कहकर निकली थी कि कालेज जा रही हूं, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने खोज बिन शुरू की और अपने घुड़देवा वाले क्वाटर निवास पर आकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था और बहुत देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तब मृतिका का भाई घर के पीछे से दीवार खुद कर अंदर गया जहां अपने घर के हाल में ही अपनी बहन को मृत अवस्था में लटकते देखा और इसकी सूचना तुरंत अपने परिजन को और बाँकी थाना में दी।

सूचना पर बांकी पुलिस घटनास्थल पहुंच मृतिका के शव को उतार पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है, पुलिस द्वारा शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है, जिसे कल पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौप दिया जाएगा।

पुलिस ने घटनास्थल से मृतिका की मोबाइल जप्त की है, जिसमें से कुछ अहम साक्ष्य मिलने की संभावना है, परिजन और करीबियों से पूछताछ की जा रही है, मृत्यु की वजह पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, पुलिस की जांच जारी है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...