
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा शिक्षा बचाव का आंदोलन आयोजित कर महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री महोदय एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
रैली के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में शासकीय विद्यालयों में धार्मिक गतिविधियों को शामिल किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए भारतीय संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं समावेशी शिक्षा व्यवस्था की रक्षा की मांग की गई। ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 28 एवं अनुच्छेद 51A(h) का उल्लेख करते हुए शिक्षा व्यवस्था को संविधान सम्मत, वैज्ञानिक एवं सर्वधर्म समभाव के सिद्धांतों पर आधारित बनाए रखने की मांग रखी गई।
इस अवसर पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में शिक्षा का उद्देश्य वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण, समानता, बंधुत्व एवं संवैधानिक मूल्यों का विकास करना है। इसलिए शिक्षा व्यवस्था को किसी भी प्रकार के धार्मिक प्रभाव से मुक्त रखते हुए सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए समान एवं समावेशी बनाया जाना चाहिए।
जय भीम! जय संविधान! जय भारत!


