मजदूरों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का दो दिनों से शांतिपूर्ण चक्का जाम जारी

Date:

Share post:

 

सक्ती। विधानसभा चंद्रपुर अंतर्गत डीबी पावर प्लांट के मजदूरों की लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में आम आदमी पार्टी द्वारा जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में पिछले दो दिनों से प्लांट के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण चक्का जाम कर मजदूरों के आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है।

 

ज्ञात हो कि मजदूर अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर पिछले लगभग एक माह से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन डीबी पावर प्लांट प्रबंधन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक पहल या ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद मजदूरों ने जिला कलेक्टर, सक्ती को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट रूप से अवगत कराया था कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे मजबूर होकर चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही यह भी कहा गया था कि आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या जन-धन की हानि होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी डीबी पावर प्लांट प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी।

 

मजदूरों की प्रमुख मांगें निम्नानुसार हैं—

 

1. सभी पात्र मजदूरों को स्थायी नौकरी प्रदान की जाए।

 

 

2. प्रत्येक मजदूर को वार्षिक ₹3,00,000 का वेतन पैकेज दिया जाए।

 

 

3. मजदूरी दर में उचित वृद्धि की जाए।

 

 

 

आम आदमी पार्टी ने मजदूरों की इन जायज़ मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि जब तक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। पार्टी ने डीबी पावर प्लांट प्रबंधन एवं प्रशासन से मजदूरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की, ताकि श्रमिकों को न्याय मिल सके और क्षेत्र में औद्योगिक सौहार्द बना रहे।

 

इस आंदोलन में आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से टिकेश्वर चंद्रा (लोकसभा उपाध्यक्ष), अशोक खंडे (जिला उपाध्यक्ष), कमलधर यादव (ब्लॉक संगठन मंत्री, डभरा), सचिन साहू (ब्लॉक अध्यक्ष, कोटमी), टिकेश यादव (ब्लॉक संगठन मंत्री), अवध भोज (ब्लॉक संगठन मंत्री, चंद्रपुर), होरीलाल चंद्रा (ब्लॉक सचिव, मालखरौदा), दिलहरण चौहान (वरिष्ठ कार्यकर्ता), ईश्वर बैरागी (वरिष्ठ कार्यकर्ता), गोकुल साहू (युवा कार्यकर्ता, ब्लॉक कोटमी), राजा चौहान (युवा कार्यकर्ता), राजा चंद्रा, भरत चंद्रा एवं छोटू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

आम आदमी पार्टी ने कहा कि यदि मजदूरों की जायज़ मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...