
*🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान*
✍️अनूपपुर – पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब (IPS)* के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु दिनांक *21 मई 2026 से 27 मई 2026 तक* यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया जाएगा।
👉अभियान के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं बस स्टैंडों पर संचालित *यात्री बसों की सघन जांच* की जाएगी। इस दौरान बसों में ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस संचालन, परमिट एवं दस्तावेजों की जांच, निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना वर्दी चालक-परिचालक, आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं अन्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
👉यातायात पुलिस द्वारा बस संचालकों एवं वाहन चालकों को *यातायात नियमों के पालन तथा यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक* भी किया जाएगा। वही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत *वैधानिक कार्यवाही* की जाएगी।
📢अनूपपुर पुलिस बस संचालकों और आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
*📍यातायात पुलिस, अनूपपुर*


