युवा कांग्रेस कोरबा एव एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से रेलवे डीआरएम,बिलासपुर को गेवरा स्टेसन से ट्रेन प्रारम्भ करने की मांग को लेकर सौपा पत्र

Date:

Share post:

ट्रेन प्रारम्भ करने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी

कोरबा -: युवा कांग्रेस जिला कोरबा एव एनएसयूआई जिला कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में एव युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में गेवरा स्टेशन से यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ करने की मांग को लेकर डीआरएम महोदय से भेट करके पत्र सौंपा एव जल्द से जल्द ट्रेन परिचालन की मांग की गई अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई.
इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की यह की हमारे द्वारा देखा गया है कि कोरबा रेलवे प्रशासन सिर्फ और सिर्फ कोयला लदान की ओर ध्यान दे रहा है यात्री सेवा के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दिखावा का कार्य किया जा रहा है पूर्व में जितनी भी ट्रेने चलती थी सभी ट्रेनों को कोविड के कारण बंद कर दिया गया परंतु अब सामान्य स्थिति होने के बाद भी प्रबंधन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है पहले ट्रेने बंद किये यात्रियों के साथ आखिर ऐसा बर्ताव क्यो नदी इस पार के लगभग 1 लाख से भी ज्यादा आबादी इसी पर निर्भर है ट्रेनें बंद होने से आमजनों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हमने आज डीआरएम से भेट करके इस मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित रूप से निर्णय लेते हुए गेवरा स्टेशन से पहले जितनी भी ट्रेने चलती थी सभी को प्रारम्भ किया जाए अन्यथा युवा कांग्रेस एव एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन हेतु बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी रेलवे प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की गेवरा स्टेशन नदी उस पार का इकलौता स्टेशन है आस पास सैकड़ो ग्राम पंचायत,नगर पंचायत, पालिका क्षेत्र इस पर आश्रित है बिलासपुर रायपुर के लिए संपर्क का ट्रेन न होने के कारण छात्र छात्राओं को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हम मांग करते है कि मामले को संज्ञान में लेकर निराकरण किया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरटीआई कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश पटेल,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष तुषार साहू,विवेक महन्त (वेंडी),अजय कुमार,नकुल चौहान,अनीश खैरवार,रविकांत साहू,अमित तिवारी,आर्यन तंबोली, दिनेश कैवर्त,सुशांत तिवारी और अनेक युवा कांग्रेसी एव एनएसयूआई के साथी उपस्थित हुए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...