राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को कराया गया नाम-निर्देशन कक्ष का अवलोकन

Date:

Share post:

कोरबा -: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार और रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिए निर्धारित नाम-निर्देशन कक्ष का अवलोकन राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया गया। कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नाम-निर्देशन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। इसी कड़ी में राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे द्वारा कलेक्ट्रेट में भू-तल एवं प्रथम तल में निर्धारित नाम-निर्देशन कक्ष तैयार किया गया है। नाम-निर्देशन हेतु अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू को विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर कक्ष क्रमांक 05 भू-तल के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा हेतु कक्ष क्रमांक 13 भू-तल में  अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्रीकांत वर्मा को रिटर्निंग अधिकारी, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा रिचा सिंह कक्ष क्रमांक 37 प्रथम तल में रिटर्निंग अधिकारी तथा विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार हेतु कक्ष क्रमांक 23 भू-तल में अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा हरिशंकर पैंकरा को रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किया गया है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नामांकन हेतु निर्धारित कक्ष का अवलोकन कराया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...