रायपुर : क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री श्री टंकाराम वर्मा

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकाराम वर्मा ने मंगलवार को बलौदाबाजार जिले के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के अंतर्गत आने वाले छह धान उपार्जन केंद्रों में शेडयुक्त कंक्रीट चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य ग्राम देवरी, सलोनी, करमदा, रसेड़ा, भरसेला एवं लटुआ के उपार्जन केंद्रों में किया जाएगा, जिसकी प्रति केंद्र लागत 21.80 लाख रुपये के है।

 

श्री वर्मा ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास हेतु लगभग 2 करोड़ रुपये के नवीन कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की। इसके अंतर्गत ग्राम सोनपुरी, बोईरडीह, बेमेतरा, धंवई, भाठागांव, सलोनी, देवरी एवं शुक्लाभांठा में प्रत्येक स्थान पर चेक डेम निर्माण हेतु 20-20 लाख रुपये तथा ग्राम बुड़गहन में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चहुँमुखी विकास कार्य निरंतर जारी है। राज्य सरकार आमजन के कल्याण एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा और विकास की गति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य और संगीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...