राष्ट्रीय एकता दिवस: कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

Date:

Share post:

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया

कोरबा -: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। संयुक्त कलेक्टर अवध सिंह राणा और भरोसा राम ठाकुर ने देश की एकता एवं अखंडता बनाये रखने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली। शासकीय सेवकों ने देश की एकता का संदेश देशवासियों के बीच पहुंचाने का प्रयत्न करने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...