राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Date:

Share post:

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में होगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा -: भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के लिए मिनीमाता कन्या महाविद्यालय का चयन किया गया है। इस अवसर पर निर्वाचन कार्यों मे संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों एवं संस्थाओं के 01 जनवरी 2022 के पश्चात् संपादित उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा रंगोली का भी आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालयीन स्वीप टीम के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य गीत एवं नुक्कड़ नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्य, क्रियाशील फोटो युक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्त करण तथा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, बीएलओ, प्राध्यापक नोडल अधिकारी, कैम्पस एंबेसेडर, मतदाताओं का सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...