रैंप योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित

Date:

Share post:

 

 

कोरबा

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा के द्वारा जिले के बैंकों के सहयोग से रैंप योजना के अंतर्गत बैंकर्स एवं उद्योगपतियो के इन्वेस्टर मीट कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में प्रभारी महाप्रबंधक श्री विनय टेगर द्वारा रैंप योजना के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग ने किया। सीईओ श्री दिनेश नाग ने बैंकों को नए उद्यमियों के ऋण आवेदन को शीघ्र स्वीकृत करने एवं समय सीमा में वितरित करने हेतु निर्देशित किया ताकि वित्तीय वर्ष में विभागीय योजनाओं का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके। लीड बैंक अधिकारी श्री कृष्णा भगत ने ऋण सुविधाओं एवं उसमें आने वाले समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी दी। उद्योगपतियों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। कार्यशाला में उपस्थित नए उद्यमियों द्वारा बैंकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया गया। डीआरपी एवं सफल उद्यमियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं सफलता की कहानी को साझा किया गया। कार्यशाला में कोरबा जिले के सभी बैंकर्स, उद्योग संघ के पदाधिकारी, उद्योगपति, नए उद्यमी, डीआरपी एवं विभिन्न महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया।

 

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...