शादी का झांसा देकर नवयुवती के साथ दुराचार का फरार आरोपी मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ) से कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

Date:

Share post:

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम तथा एस.डी.ओ.पी. श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 20 वर्षीय नवयुवती को शादी का झांसा देकर दुराचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी पीयुष पाण्डेय पिता पप्पू पाण्डेय उम्र करीब 19 साल निवासी ग्राम सेमरा थाना रामनगर जिला अनूपपुर को मनेन्द्रगढ (छत्तीसगढ) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 16.09.2025 को 20 वर्षीय नवयुवती के द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम से नवयुवती की पीयुष पाण्डेय निवासी सेमरा अनूपपुर से दोस्ती होने के बाद पीयुष पाण्डेय ने शादी करने का कहकर दो बार दुराचार किया और शादी की बात कहने पर अलग समाज और जाति का होने से शादी करने से मना कर दिया, उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 454/25 धारा 69 बी.एन.एस.एस. पंजीबद्ध किया गया।

टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम के द्वारा उक्त प्रकरण में फरार आरोपी पीयुष पाण्डेय को मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ) से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पीयुष पाण्डेय शासकीय इंजीनियरिंग कालेज छतवई जिला शहडोल से माईनिंग में इंजीनियरिंग का छात्र है।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...