*अनूपपुर*। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने जिला स्वास्थ्य विभाग में चल रही अनियमितताओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थूलाल राठौर ने गुरुवार को जिला कलेक्टर को चार अलग-शिकयत वरिष्ठ चिकित्सक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और आउटसोर्स भर्ती में धांधली का मामला उठाया।
*डॉ. आर.एस. परस्ते पर भ्रष्टाचार का आरोप, तत्काल हटाने की माँग*
पहले शिकायत में राठौर ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. परस्ते को तत्काल जिले से हटाने की माँग की।
मे कहा गया कि डॉ. परस्ते के विरुद्ध 27/03/2024 को रीवा जिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(a), 13(2) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज है। राठौर ने आरोप लगाया कि “भ्रष्टाचार के प्रकरण में नामजद अधिकारी को संवेदनशील पद पर पदस्थ रखना जनता के स्वास्थ्य और शासन की छवि दोनों के लिए घातक है।”
उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में सैकड़ों मरीज रोजाना इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में यदि विभाग का एक वरिष्ठ डॉक्टर ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा हो तो आम जनता का भरोसा कैसे बना रहेगा। आरपीआईआठवले ने कलेक्टर से माँग की कि जाँच पूरी होने तक डॉ. परस्ते का तत्काल स्थानांतरण अन्य जिले में किया जाए, ताकि निष्पक्ष जाँच हो सके और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
*आउटसोर्स भर्ती में ‘चहेतावाद’ का आरोप*
दूसरे ज्ञापन में राठौर ने स्वास्थ्य विभाग की आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए। पत्र के अनुसार भोपाल स्थित नोडल अधिकारी के 19/05/2026 के आदेश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर के 02/06/2026 के आदेश में जिन अभ्यर्थियों के नाम चयन सूची में थे, उनकी अब तक जॉइनिंग नहीं कराई गई है।
आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी रानू राठौर पिता जीवन राठौर का जूस एंटरप्राइज की लिस्ट में नाम था इसकी जगह पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने पत्र से संगीता गिरी को जॉइनिंग कर दिया गयाऔर रोशनी राठौर पति ध्रुव राठौर निवासी राठौर पर बाजारवार छत्तीसगढ़ हाल निवासी ग्राम चोर भट्टी के स्थान पर रोशनी राठौर पति गंगाराम राठौर कोई कोजानबूझकर तितरी पोणी में जॉइनिंग कराया गया जॉइनिंग से वंचित रखा गया। इसके स्थान पर बिना सूची के कुछ “चहेतों” की जॉइनिंग करा दी गई। इतना ही नहीं, नियुक्ति स्थान में कर्मचारियों की होती हुई भी एक दूसरे को अलग-अलग जगह पर स्थान परिवर्तन करके जॉइनिंग मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जॉइनिंग कराया गया कुछ कर्मचारियों का दूसरी जगह स्थानांतरण भी कर दिया गया।
राठौर ने कहा, “यह सीधे-सीधे सेड मैप के आदेशों की अवहेलना है। योग्य और चयनित अभ्यर्थियों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अपने चाहेते को की जॉइनग
*कलेक्टर से जाँच और कार्रवाई की माँग*
आरपीआई ने कलेक्टर से दोनों मामलों में उच्च स्तरीय जाँच कराने की माँग की है। पार्टी का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया की , चयन सूची और जॉइनिंग रजिस्टर की जाँच की जाए। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर शासकीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई हो और नियम अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को अविलंब नियुक्ति दी जाए।
शिकायत में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, महोदय भारत सरकार दिल्ली को भी पत्र प्रस्तुत किए हैं
*स्वास्थ्य सेवाओं पर असर*
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। ऐसे में डॉक्टरों की संपूर्ण लापरवाही से मरीज परेशान हो रहै
फिलहाल कलेक्टर महोदय को चार अलग-अलग शिकायत पत्र देकर कार्रवाई किए जाने एवं स्थानांतरण करने का निवेदन किया है अब देखते हैं कि कलेक्टर महोदय एक्शन पर कार्रवाई करते हैं या नहीं जिला ब्यूरो महेश प्रजापति का रिपोर्ट



