शुभ संकेत/जैतहरी, अनूपपुर: विधवा, वृद्ध, बेसहारा महिला वेल कुंवर राठौर की लड़ाई को जनवादी महिला समिति का साथ मिलने की आस्वासन।

Date:

Share post:

 

जैतहरी तहसील के ग्राम पंचायत चोरभठी निवासी विधवा, वृद्ध, बेसहारा महिला एवं उसके विकलांग पुत्र के जमीन की रक्षा करने अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर ने साथ देने का फैसला लिया है।

उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के जिला अध्यक्ष पार्वती राठौर (पूर्व जनपद सदस्य) ने देते हुए बताया कि यह निर्णय अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राज्य नेतृत्व के साथी नीना शर्मा के मौजूदगी एवं मार्गदर्शन में लिया गया है।

 

श्रीमती पार्वती राठौर ने बताया कि वेल कुंवर राठौर के पति का निधन आज से करीब 30-35 साल पहले हो गया था। पति के निधन से बेसहारा हो चुकी वेल कुंवर परिवार के भतीजा मनमोहन राठौर के ऊपर भरोसा किया लेकिन मनमोहन राठौर ने उसके बेसहारा होने का भरपूर फायदा उठाते हुए कितनों खेत को बिक्री कर मौज-मस्ती किया हद तो तब पार हो गई कि मुख्य सड़क से लगीं जमीन में बोरवेल कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से लोन निकलवा कर बोर करवाया और आज उसपर जबरन कब्जा जमा कर पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है।

 

*तहसीलदार व थाना जैतहरी के* मिली भगत से छीनी जा रही है बेशकीमती जमीन – श्रीमती पार्वती राठौर ने तहसीलदार व थाना जैतहरी के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआत में निर्माणकार्य में तहसीलदार ने अस्थाई स्थगन आदेश जारी किया था लेकिन मनमोहन राठौर ने आदेश का लगातार उलंघन करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा जिसकी शिकायत वेल कुंवर ने पुलिस व राजस्व विभाग को किया किन्तु उक्त व्यक्ति के विरुद्ध सिविल जेल की कार्यवाही करने के बजाय झूठी शपथपत्र व पंचनामा को आधार बनाकर अस्थाई स्थगन आदेश को आवेदिका का पक्ष सुने बिना अपास्त करना यह सिद्ध करता है कि वेल कुंवर की बेशकीमती जमीन की लूट तहसीलदार व थाना जैतहरी के मिली भगत के कारण हो रही है उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यवाही से पक्षकार केश जीत जाता है लेकिन न्याय हार जाता है और सुप्रीम कोर्ट की नसीहत कि न्याय होना ही नहीं चाहिए बल्कि दिखना भी चाहिए कि न्याय हुआ है कि मंशा पर पानी फिर जाता है। उन्होंने कहा कि दिनांक 16/12/2025 को हल्का पटवारी और आर आई उक्त जमीन सीमांकन करने गए तो वहां राजस्व अमला को हटा दिया गया और मां बहन का भद्दी भद्दी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के लिए घर से कुल्हाड़ी निकाल कर दौड़ा था।आनन फानन में तहसीलदार जैतहरी स्थगन आदेश जारी किया जिसकी तमीली तत्परता के साथ नहीं किया जा रहा है । ताकि अनावेदक निर्माण कार्य पूर्ण करलें और जिम्मेदार अधिकारी यह जवाब देकर कागज़ी खाना पूर्ति कर लें कि उन्होंने स्थगन आदेश जारी किया है।

3 जनवरी 2026 को सावित्री बाई फुले जयंती मनायें जाने का लिया निर्णय – श्रीमती पार्वती राठौर ने बताया कि 3 जनवरी 2026 को देश के पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से जैतहरी में मनाए जाने का फैसला लिया गया है।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...