सक्ती:-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती और मातृ शिशु अस्पताल का किया औचक निरीक्षण..

Date:

Share post:

मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं का रखे विशेष ध्यान, मौसमी बिमारियों के रोकथाम के लिए करें उचित प्रबंधन – कलेक्टर

भीड़-भाड़ वाली स्थिति से बचने के लिए एक पेशेंट एक परिजन का नियम करें लागू – कलेक्टर

शुभ संकेत/सक्ती:-कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती और 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा मौसमी बिमारीयों से रोकथाम के लिए उचित प्रबंधन किए जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सोनोग्राफी कक्ष, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, स्त्री रोग व प्रसुति विभाग आयुषमान कार्ड कक्ष, नर्स ड्युटी कक्ष, प्रयोग शाला कक्ष, टी.बी. जाॅच कक्ष, पुरूष मरीज वार्ड, महिला मरीज वार्ड, स्टोर रूम, पैथोलाॅजी कक्ष, ओ.पी.डी. और दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल वार्ड में ज्यादा भीड़-भाड़ वाली स्थिति से बचने के लिए ’’एक पेशेंट एक परिजन’’ का नियम लागू करने कहा। उन्होंने आपरेशन थीयेटर एवं अन्य आवश्यक स्थलों पर अनाधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित का बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा बिना पार्याप्त कारण के कोई भी मरीज रिफर न होने पाये इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सूरज सिंह राठौर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

कलेक्टर नेे स्त्री रोग तथा प्रसुति विभाग में भर्ती गर्भवती महिला श्रीमती मोंगरा बाई का जाना हाल-चाल-

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्त्री रोग तथा प्रसुति विभाग में हरदी सिवनी निवासी गर्भवती महिला मोंगरा बाई से स्वास्थ्य केन्द्र में मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर ने श्रीमती मोंगरा बाई के आज ही जन्में जुड़वा बच्चीयों को देखते हुए उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य सुविधा का विशेष ध्यान रखें जाने के निर्देश दिये है।

हलधर साहू की खास रिपोर्ट

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...