सतनामी स्वाभिमान जगाओ साइकिल यात्रा से गांव-गांव जागृत हो रहा सतनाम आंदोलन

Date:

Share post:

सक्ती।
गुरु पर्व के पावन अवसर पर 01 दिसंबर से प्रारंभ हुई ऐतिहासिक “सतनामी स्वाभिमान जगाओ साइकिल यात्रा” सतनाम आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर रही है। इस जनजागरण यात्रा का शुभारंभ ग्राम भनेतरा हसौद, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) से संघर्षशील परिवर्तनवादी पितांबर बंजारे ने किया है।
बीते 23 दिनों में यह साइकिल यात्रा अब तक 208 गांवों तक पहुंच चुकी है। यात्रा हसौद, जैजैपुर, बाराद्वार, सक्ती होते हुए वर्तमान में मालखरौदा परिक्षेत्र के ग्राम आमनदुला एवं सेंदुरस पहुंची, जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से यात्रा का अगला चरण सेंदुरस, सारसडोल , सतगढ़ होते हुए पिहरिद तक रहेगा, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।


अब तक यह यात्रा लगभग 490 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। गांव-गांव में समाज के लोग बड़ी संख्या में आगे आकर सतनाम आंदोलन को मजबूती देने के लिए उत्साह और समर्थन व्यक्त कर रहे हैं। सतनामी समाज सहित सर्वसमाज के लोग इस आंदोलन को खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं।
पितांबर बंजारे ने संकल्प लिया है कि जब तक गुरु घासीदास जी के सतनाम आंदोलन को समाज में पुनः जीवित और सशक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक यह यात्रा नहीं रुकेगी। वे “मानव-मानव एक समान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्षरत हैं।
इस साइकिल यात्रा के माध्यम से जातिगत अन्याय, अत्याचार, भेदभाव, ऊंच-नीच और असमानता के खिलाफ समाज को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यह संदेश दिया जा रहा है कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन और क्रांति का आधार है, जो मनुष्य को मनुष्य होने का अहसास कराती है तथा न्याय, स्वतंत्रता, समता और मानवतावादी विचारधारा को स्थापित करती है।
यात्रा का प्रभाव यह है कि समाज में चेतना का संचार हो रहा है। लोग अंधविश्वास, पाखंडवाद, कर्मकांड और आडंबर को त्याग कर तर्कशील, वैज्ञानिक और विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं।
सतनाम आंदोलन की मूल पहचान “मानव-मानव एक समान” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसे यह साइकिल यात्रा गांव-गांव तक पहुंचाकर सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव रख रही है।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!