सभी अधिकारी शासकीय योजनाओं का कराएं बेहतर क्रियान्वयन-अपर कलेक्टर

Date:

Share post:

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का गंभीरता के आधार पर कराएं निराकरण-अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर 6 अक्टूबर 2025/ अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का प्रभावी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।। अपर कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय और सहयोग की भावना के साथ कार्य करें, ताकि लक्ष्य प्राप्ति में कोई बाधा न आए तथा योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और जहां आवश्यक हो, नवाचार एवं सुधारात्मक कदम अपनाए जाएँ, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त हो सके। अपर कलेक्टर श्री पांडेय आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

बैठक में अपर कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गंभीरता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा करें और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में अपर कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली, ई-अटेंडेंस, कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा चिन्हित प्रकरणों, समाधान ऑनलाइन प्रकरण सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी सक्रिय रुचि लेकर समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। इसी प्रकार बैठक में अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अपर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री के. के. सोनी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

समा

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...