साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 1.70 लाख के नकली नोट जब्त…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-दुर्ग जिले के रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली नोट चलाने वाले पति-पत्नी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब एक लाख सत्तर हजार रुपये के नकली नोट और नोट छापने का सामान जब्त किया गया है।

दिनांक 29 दिसंबर को थाना रानीतराई क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बाजार में सब्जी बेच रहे व्यापारियों ने बताया कि एक व्यक्ति और महिला ने 500 रुपये का नोट देकर सब्जी खरीदी और बाकी पैसे ले लिए। बाद में जब नोट की जांच की गई तो वह नकली पाया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अरूण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग को मौके से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन मंगाए गए कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और पेपर से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट छापने की बात कबूल की।

आरोपियों ने न सिर्फ रानीतराई बल्कि पाटन साप्ताहिक बाजार में भी नकली नोट चलाए थे। पुलिस ने आरोपियों के घर की तलाशी लेकर कलर प्रिंटर, पेपर और कुल 1,70,500 रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।पुलिस की सतर्कता से नकली नोटों का यह नेटवर्क समय रहते पकड़ में आ गया, जिससे व्यापारियों को बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सका।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...